चंदाैसी ईंटों से लदी बुग्गी को न खींच पाने पर गोवंशीय पशु के पैरों के नीचे आग लगा दी गई। वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने कार्रवाई की मांग की है।
भीषण गर्मी में ईंट से लदा डनलब (बग्गी) न खींचने पर गोवंशीय पशु के पैरों के नीचे आग लगा दी गई। पशु क्रूरता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष कौशल किशोर वंदेमातरम ने कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो बदायूं रोड स्थित एक ईंट भट्ठे का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि डनलब कई गुना ज्यादा ईंट लादे गए हैं।
इसको भीषण गर्मी में गोवंशीय पशु खींच नहीं पा रहे। इस पर भट्ठा स्वामी ने डनलब चालक को गोवंशीय पशु के पैरों के नीचे आग लगाने की बात कही। इसके बाद चालक ने पशु के पैरों के नीचे पराली डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
आग लगने के बाद पशु इस पर पैर मारता नजर आ रहा है। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया। इससे हिंदू संगठनों व भाजपाईयों ने रोष व्याप्त है। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।