मानदेय का एरियर निकालने के नाम पर सात हजार की रिश्वत लेने के आरोप में बाल विकास परियोजना कार्यालय में तैनात प्रभारी मुख्य सेविका मालती यादव को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। टीम प्रभारी सुखबीर सिंह भदोरिया के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई।
विज्ञापन
टीम प्रभारी ने बताया कि गांव केशोपुर रसेटा निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।