परिचित के घर से बैग बरामद करने की चर्चा
चर्चा है कि मीट कारोबारियों के एक परिचित के घर से आयकर की टीम ने बैग बरामद किया है। इस बैग में क्या है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। चर्चा है कि इस बैग में नकदी, जेवर या दस्तावेज हो सकते हैं। हालांकि इसकी जानकारी आयकर विभाग की ओर से ही दी जा सकती है। यह बैग भी सरायतरीन में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बोगस फर्म से जुड़े लोगों के घरों पर छानबीन
कई बोगस फर्म मिलने की चर्चा है। चर्चा यह भी है कि इन फर्म से जुड़े लोगों के घरों पर भी पहुंचकर टीम ने छानबीन की है। इन फर्माें में भी करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है। इन फर्मों को रिश्तेदार और परिचित लोग ही संचालित कर रहे थे। इन फर्माें के माध्यम से पशुओं की खरीद फरोख्त की जाती थी। हालांकि इसकी पुष्टि आयकर विभाग की ओर से नहीं की गई है।
जिलेभर में मीट की आपूर्ति बंद
जिलेभर में मीट की आपूर्ति ही इंडिया फ्रोजन फूड से होती थी। यह आपूर्ति कार्रवाई शुरू होने के बाद से बंद है। मीट कारोबारी दूसरे जिले से मीट ला रहे हैं। यह आपूर्ति भी कुछ ही दुकानों पर की जा रही है। ज्यादातर दुकानें बंद हो गई हैं।
150 से 180 लोगों का खाना पैक होकर फैक्टरी जा रहा था
शहर के एक होटल से कार्रवाई चलने के दौरान सुबह का नाश्ता, दोपहर और शाम का खाना पैक होकर गया है। फैक्टरी में ही 150 से 180 लोगों का खाना हर दिन गया है। इसके अलावा फैक्टरी में भी खाना तैयार किए जाने की चर्चा चल रही है। 100 से ज्यादा कर्मचारी और मजदूर फैक्टरी में रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जाने दिया गया। वहीं, आयकर की दूसरी टीमों ने दूसरे होटल में खाना और नाश्ता किया।