संचालकों से होगी दोबारा पूछताछ
आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कंपनी के संचालकों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। इस दौरान कई कर्मचारियों ने अपनी जान का खतरा बताकर बयान देने से मना कर दिया। अब बरामद दस्तावेजों की जांच के बाद कंपनी के संचालकों के साथ इन कर्मियों को भी राजधानी स्थित आयकर विभाग की जांच इकाई में नोटिस देकर तलब किया जाएगा, जिसके बाद उनसे दोबारा पूछताछ होगी और उनका बयान दर्ज किया जाएगा।
बूचड़खानों में बुरे हालात
कंपनी के बूचड़खानों की जांच में तमाम अनियमितताएं मिली हैं। कंपनी द्वारा अनुमति से अधिक पशुओं का कटान किया जा रहा था। वहां के हालात देख अधिकारी भी हैरान रहे गए। वहीं कई ठिकानों पर जांच के लिए पहुंची टीमों को महिलाओं को आगे कर रोकने का प्रयास किया गया।
अधिकारियों का कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पीछा भी किया गया। इसके बावजूद अधिकारियों ने हर ठिकाने पर छापा मारकर सुबूत जुटाए। इसकी सूचना पर संभल पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त फोर्स भेजी, जिसकी निगरानी में कार्रवाई अंजाम दी गई।