सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव कुछ महिलाएं सड़क किनारे कूड़ा डालने गई। वहां से बदबू आने और मक्खियों को मंडराता दिखाई देने पर महिलाओं ने गांव में सूचना दी। परिजन व अन्य ग्रामीण भी मोके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर देखा, तो महिला कृष्णा का शव दबा मिला।
संभल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल में घर की लिपाई के लिए मिट्टी की खुदाई करते समय अकेली महिला के ऊपर ढांग गिर गई। ढांग के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। आसपास बदबू आने पर 36 घंटे के बाद महिला का शव मिला है। परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कैथल निवासी मोहन लाल की पत्नी कृष्णा 60 वर्ष शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर की लिपाई के लिए अकेली मिट्टी लेने गई थी। गांव के पास ही रामनगर मार्ग पर सड़क किनारे बनी ढांग के नीचे महिला मिट्टी की खुदाई करने लगी। तभी अचानक महिला के ऊपर ढांग गिर गई।
ढांग के नीचे बने गड्ढे में महिला दब गई और उसकी मौत हो गई। देरशाम तक महिला घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने महिला की खोजबीन गई। इसके बाद भी महिला कृष्णा का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार की दोपहर पति कुछ ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
पुलिस भी महिला की तलाश में लग गई। सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव कुछ महिलाएं सड़क किनारे कूड़ा डालने गई। वहां से बदबू आने और मक्खियों को मंडराता दिखाई देने पर महिलाओं ने गांव में सूचना दी। परिजन व अन्य ग्रामीण भी मोके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर देखा, तो महिला कृष्णा का शव दबा मिला।
यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन महिला का शव घर ले आए और विलाप करने लगे। पति मोहन लाल ने बताया कि उनके पांच पुत्र व दो पुत्रियां है। जिसमें चार पुत्र व दो पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं। सभी पुत्र बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।