फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों को सरकार बना रही निशाना: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले- शहरों के नाम बदल बढ़ाई जा रही नफरत, ज्ञानवापी सर्वे विवाद पर कहा ये

Thu, 19 May 2022 06:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

भाजपा के कार्यकर्ता माहौल खराब करने में लगे हैं। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि मस्जिद में शिवलिंग मुसलमान कैसे रख सकता है। यह बात गलत कही जा रही है कि मस्जिद में शिवलिंग निकला है।
 
विज्ञापन
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार मुसलमानों को निशाना बना रही है। मुसलमानों की संपत्ति पर भी नजर है। इसलिए ही उनको बुल्डोजर से तोड़ा जा रहा है। यह बयान संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार शहरों के नाम बदल रही है। इससे नफरत बढ़ाई जा रही है। मदरसों को सरकार निशाना बना रही है।

विज्ञापन


सरकार चाहती है कि मुसलमान तालीम हासिल न करें। इसलिए मदरसों को निशाना बनाया जा रहा है। गुरुवार को सांसद ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है। 

सांसद ने कहा कि ईद पर अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी ईद मिलन समारोह में कहा था कि दुनिया में सबसे ज्यादा जुल्म मुसलमानों पर किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी संपत्तियों पर नजर है। अवैध तरीके से बुल्डोजर चलाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन


आजम खां की रिहाई को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि आजम खां को रिहाई मिलनी चाहिए। उनको साजिशन जेल में अब तक रखा गया है। सांसद ने कहा कि देश को जुल्म से बचाने के लिए सभी दलों के नेता और देश के जिम्मेदार लोगों को एक जुट होना चाहिए। जिससे अमन बनी रही। 

भाजपा के कार्यकर्ता माहौल खराब करने में लगे हैं। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि मस्जिद में शिवलिंग मुसलमान कैसे रख सकता है। यह बात गलत कही जा रही है कि मस्जिद में शिवलिंग निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें