बहजोई में हत्या का खुलासा करते एसपी चक्रेश मिश्र।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र में अनूपशहर रोड पर गंगापुल के पास 30 मई की देर रात हुई रमेश गौतम की हत्या में शामिल आरोपी साधु को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी साधु को जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश की। जहां से उसे जेल रवाना किया गया। पुलिस की मानें तो हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल को पुलिस ने साधु की निशानदेही पर बरामद किया है। उसके खिलाफ पहले से अपराधिक मामले दर्ज है।
रजपुरा थाना क्षेत्र में अनूपशहर रोड पर गंगापुल के पास दुकान लगाकर रमेश गौतम पुत्र झंझन प्रसाद बेचने का काम करता था। वह मूलरुप से अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के मरौरा काइ गांव का निवासी था। बीते 30 मई की देर रात रमेश गौतम की हत्या कर दी गई। जांच में पता चला कि रमेश की हत्या बुलंदशहर जिला के सलेमपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी रूद्राक्ष गिरि उर्फ रविंद्र ने की है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ किया। इस दौरान उसने बताया कि सोमवार की रात मृत रमेश गौतम शराब के नशे में होकर उससे गाली गलौज की थी। इसके चलते उसने तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
संभल। रमेश की हत्या के खुलासे में एक बात और सामने आई है कि आरोपी रूद्राक्ष गिरि ने 8-10 वर्ष पहले ही साधु का भेष बना लिया था। तभी से साधु के भेष में रह रहा था। दो साल से वह अनूपशहर रोड पर गंगापुल के निकट रमेश के सामने ही झोंपड़ी डालकर रह रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रूद्राक्ष गिरि गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में लूट के आरोप में पकड़ा जा चुका है। तीन मुकदमें दर्ज हैं। अन्य थानों से भी अपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी गई है।