फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सागर गुप्ता बने व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
चंदौसी में अ​खिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी: स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
चंदौसी(संभल))। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अक्रूर जी प्लाजा बिसौली गेट में संपन्न हुई। इसमें संगठन का विस्तार करते हुए सागर गुप्ता को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल संभल का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा से व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई और मिठाई बांटी गई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा नवनिर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष से संगठन को मजबूती आएगी। उन्होंने युवा जिलाध्यक्ष से 40 दिनों के भीतर युवा कार्यकारिणी की घोषणा करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से संभल का युवा जिला अध्यक्ष का पद रिक्त था और अब युवा जिला अध्यक्ष बनने से युवा व्यापारियों में जोश का संचार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब संभल में युवा व्यापारी संगठन से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित युवा जिला अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा और व्यापारियों के हित में काम करूंगा। इस अवसर पर अनुज वार्ष्णेय, सौरभ अग्रवाल, मोहनलाल पाल, रमेश ग्रेवाल, उमेश वाष्र्णेय, वसीम अख्तर, मोहित सक्सेना, सुभाष मित्तल, प्रमोद अग्रवाल, मोहम्मद खालिद, अविनाश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें