पवांसा क्षेत्र के गांव अहमदनगर पस्तोर में सरदार भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम के क
सरायतरीन(संभल)। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के अहमदनगर पस्तोर में रविवार को सरदार भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रघुनाथपुर व श्यौराजपुर के बीच खेला गया। इस मुकाबले को रघुनाथपुर की टीम ने 25 रन से जीत लिया। रघुनाथपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। रेहान ने 15 गेंद पर चार छक्के और 7 चौके की मदद से 51 रन की शानदार पारी खेली। श्यौराजपुर की टीम के जैद ने तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्यौराजपुर की टीम 14 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 115 रन ही बना सकी। मोहित यादव ने पांच गेंद पर चार छक्के की मदद से 25 रन की पारी खेली। रघुनाथपुर टीम के धर्मेश यादव ने दो ओवर में पांच रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया। रघुनाथपुर ने 25 रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से नौशाद ने 19 गेंद पर एक चौका और छह छक्के की मदद से 50 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में तीन रन देकर दो विकेट लिए। कमेटी ने उन्हें मेन ऑफ द मैच और सौरभ यादव को तीन मैचों में 15 विकेट और 100 रन बनने पर प्ले आफ द टूर्नामेंट घोषित किया। सरदार भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह यादव रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम के कप्तान रवेन्द्र यादव को फाइनल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान राहुल यादव, रोहित यादव, रवि यादव, प्रमोद यादव, रजनेश यादव आदि रहे।