फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सादात और मुस्कान क्लब में होगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम खेल मैदान में चल रहे चैंपियन कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार रात दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में सादात क्लब ने आरएस क्लब को 39 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे मुकाबले में मुस्कान क्लब ने जूनियर सादात क्लब को 49 रन से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में सादात क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट पर 100 रन बनाए। जमाल जैदी ने 31 और मैन ऑफ द मैच फाजिल अब्बास ने 50 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में आरएस क्लब की टीम आठ ओवर में आठ विकेट पर 61 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अंबर रिजवी ने 14 और दानिश अहमर ने 13 रन बनाए। सादात क्लब के गेंदबाज रहीस अंसारी ने तीन विकेट हासिल किए।
दूसरे सेमीफाइनल में मुस्कान क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में चार विकेट पर 90 रन बनाए। फिरोज आलम ने 24, असलम ने 17, जोन ने 23 और कुर्बान ने 19 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर सादात क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके पांच विकेट महज पांच रन पर गिर गए। पूरी टीम आठ ओवर में आठ विकेट पर 41 रन ही बना सकी। मीसम ने 22 और जरी ने 10 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच जमाल अख्तर ने दो ओवर में मात्र दो रन देकर चार विकेट झटके। मुदस्सिर नकवी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुहेल रिजवी रहे। अंपायरिंग शारिब और कबीर ने की, जबकि कमेंट्री ताज अली और ताहिर अख्तर ने की। स्कोरर की भूमिका जरी अब्बास ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें