फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नियम ताक पर, तेज आवाज में देर रात तक बज रहे डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाए जाने से आमजन को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ पड़ता है। डीजे की ध्वनि और बजाने का समय निर्धारित होने के बाद भी चल रही मनमानी से शादी-विवाह व अन्य आयोजनों में डीजे की तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों व मरीजों की नींद हराम हो रही है, वहीं छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों का कहना है कि रात 10 बजे के बाद भी खुलेआम डीजे बजाया जा रहा है, जबकि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों के अनुसार रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक डीजे व लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध है। नियमों के तहत आवासीय क्षेत्र में दिन के समय अधिकतम 55 डेसीबल और रात के समय 45 डेसीबल, जबकि व्यावसायिक क्षेत्र में दिन में 65 डेसीबल और रात में 55 डेसीबल की सीमा तय है। इसके अलावा अस्पताल, स्कूल और न्यायालय के आसपास के साइलेंट जोन में दिन में 50 और रात में 40 डेसीबल से अधिक शोर करना प्रतिबंधित है। बावजूद इसके आयोजनों में यह सीमा लगातार पार की जा रही है।

इस संबंध में एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि यदि कहीं तेज आवाज में डीजे बजने से लोगों को परेशानी हो रही है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जा सकती है, मौके पर पहुंचकर डीजे बंद कराया जाएगा। वहीं सीओ आलोक सिद्धू ने कहा कि यदि निर्धारित डेसीबल से अधिक आवाज में डीजे बजाया जा रहा हो तो लोग डायल 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें