फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में बवाल 8::: फुटेज से हो रही पत्थरबाजों की शिनाख्त, लगेगा एनएसए

Mon, 25 Nov 2024 07:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान पुलिस टीम पर पथराव करने वाले पत्थरबाजों के खिलाफ पुलिस प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। गलियों से सीसीटीवी फुटेज जुटाकर घटना में शामिल आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपियों पर एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जामा मस्जिद में जिस समय सर्वे चल रहा था, उसी दाैरान बाहर जुटी भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। सड़कों पर युवक और छतों पर महिलाएं थीं। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो महिलाओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने चोरी छिपे वीडियो भी बना लिए। पथराव के दाैरान भी पुलिसकर्मी भीड़ के वीडियो बनाते रहे।
तमाम वीडियो पुलिसकर्मियों के मोबाइल में मौजूद हैं, जिनसे उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। इसके अलावा पुलिस गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज जुटा रही है। इन फुटेज की मदद से भी आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई होगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन




कोर्ट के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वे किया गया है। रविवार सुबह टीम सर्वे कर रही थी तभी भीड़ ने उपद्रव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों पर पथराव व फायरिंग की। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। पथराव करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - मुनिराज जी, डीआईजी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें