फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छर्रे व पत्थर लगने से एएसपी, एसडीएम, सीओ व 16 पुलिसकर्मी भी घायल

Mon, 25 Nov 2024 07:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद प्रकरण को लेकर रविवार को संभल में हुई हिंसा में घायल गुन्नौर थाने में तैनात कांस्टेबल आशीष वर्मा की हालत नाजुक है। छर्रे व पत्थर लगने से एएसपी, एसडीएम और सीओ के अलावा 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें कुछ को गंभीर चोट आई है। सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार पथराव व फायरिंग में एएसपी संभल उत्तरी श्रीशचंद्र, एसडीएम रमेश बाबू, सीओ संभल अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर कुढ़फतेहगढ़ राधेश्याम शर्मा, थानाध्यक्ष रजपुरा हरीश कुमार, थानाध्यक्ष कैलादेवी राजीव कुमार मलिक, कैलादेवी थाने में तैनात कांस्टेबल नितिन सिरोहा, संभल कोतवाली में तैनात कांस्टेबल कपिल कुमार, सचिन कुमार, एसपी के पीआरओ दरोगा संजीव कुमार, संभल कोतवाली में तैनात अनुज कुमार तोमर, शेर सिंह, चंदौसी कोर्ट में तैनात कांस्टेबल विनीत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑफिस में तैनात कांस्टेबल सोनवीर सिंह, सौरभ प्रताप, यशपाल सिंह, नवदीप सिंह, दीपक कुमार घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल गुन्नौर थाने में तैनात कांस्टेबल आशीष वर्मा को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। उनकी हालत नाजुक बनी है।

बवाल में दो युवक भी घायल
कार्यवाहक सीएमएस राजेंद्र सैनी ने बताया कि बवाल में नखासा क्षेत्र में रहने वाले हसन पुत्र इरफान और बेगम सराय के रहने वाले अजीम पुत्र खलील अहमद भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें