फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भरभराकर गिरी मकान की छत, दबकर महिला घायल

Mon, 01 Jul 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी ज्ञानवती के मकान की छत रविवार की दोपहर भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में दबकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने महिला को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गांव असदपुर निवासी ज्ञानवती के पति की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। वह मेहनत मजदूर कर अपना भरण पोषण करती है। ग्रामीणों केे अनुसार रविवार को दोपहर ज्ञानवती कच्चे मकान में सो रही थी। इसी दौरान मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे में महिला दब गई। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालकर उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें