फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गौहत गांव में जलभराव से नहीं मिली निजात, घरों में अभी भी भरा पानी

Mon, 01 Jul 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। क्षेत्र के गांव गौहत में तीन दिन बाद भी ग्रामीणों को बारिश से हुए जलभराव से राहत नहीं मिल सकी। अभी भी घरों में पानी भरा है। रविवार को नायब तहसीलदार टीम के साथ गांव पहुंचे और जेसीबी से नाला खुदाई का कार्य शुरू कराया। जिसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया। लेकिन टीम ने सख्ती दिखाते हुए कार्य जारी रखा।
विज्ञापन


पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव गौहत में कई दिन से जलभराव है। पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान हैं। सड़कों के साथ-साथ घरों में भी पानी भर गया है। घरों में भरे पानी के चलते ग्रामीण अपना सामान निकाल कर दूसरी जगह रहने को मजबूर हैं। उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद शुक्रवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची थी। उप जिलाधिकारी ने गांव में अधिक जलभराव को देखते हुए शीघ्र जल निकासी की बात कही और जेसीबी से खोदाई भी कराई लेकिन राहत अब तक नहीं मिली है। इससे आक्रोशित लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें