फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: त्योहारों पर संभल से मेरठ, आगरा और बरेली को मिलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। धनतेरस, दिवाली और भैया दूज त्योहार के मौके पर परिवहन निगम से संभल से कई शहरों के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था की है। संभल से मुरादाबाद के अलावा मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बरेली और शाहबाद के लिए रोडवेज बसें मिलेंगी। अगर कहीं जाने के लिए यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी तो संबंधित शहर के लिए अतिरिक्त बसों को भी लगाया जाएगा। त्योहारों के मौके पर लोगों को संभल से किसी दूसरे शहर जाने के लिए कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। रोडवेज बस अड्डा प्रभारी अगसर ने बताया कि संभल से मुरादाबाद के लिए 55 बसें संचालित हैं। एक रोडवेज बस दिन में तीन चक्कर लगाती है। अगर लोगों की संख्या बढ़ेगी तो बस का एक चक्कर बढ़ा दिया जाएगा। मेरठ से सुबह 7 बजे, 7.15 बजे और 7.30 बजे बसों की व्यवस्था है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के लिए सुबह 6.45 बजे, 7 बजे और 7.15 बजे बसें मिलेंगी। आगरा के लिए सुबह 7.15 बजे और 8.30 बजे बसें मिलेंगी। उन्होंने बताया कि बरेली के लिए तीन बसों की व्यवस्था है। पहली बस सुबह 7.30 बजे चलेगी। दूसरी बस इसके 10 मिनट बाद और तीसरी बस सुबह 8 बजे जाएगी।
शाहबाद के लिए सुबह 6.15 बजे बस जाएगी। इसके अलावा अगर किसी शहर के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो उस शहर के लिए अतिरिक्त बस रवाना की जाएगी। बहरहाल, परिवहन निगम के इस प्लान से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें