संभल। चंदौसी जाते वक्त कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली निवासी कंपाउंडर ओमवीर (23) की रोडवेज बस की टक्कर से मौत मामले में उसके भाई चमन कुमार ने रोडवेज बस चालक मथुरा के थाना कोसीकला अंतर्गत गांव फालेन निवासी हेतराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए रोडवेज बस के चालक को नोटिस देते हुए छोड़ दिया है। मामले में जांच चल रही है। चालक के दोषी पाए जाने पर उसे फिर से बुलाया जाएगा।
बताते चलें कि ओमवीर बुधवार को बाइक से जा रहा था। सुबह करीब 11.15 बजे गांव प्रेमनगर बिछौली के पास पहुंचे तो चंदौसी की ओर आई बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक के पास खड़े ओमवीर को टक्कर मार दी थी। संवाद