क्षेत्र के एक गांव के निकट जंगल में गन्ने के खेत के निकट रेलवे से रिटायर्ड स्टेशन मास्टर की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। खेत मालिक की सूचना पर जंगल में पहुंची पुलिस ने मृतक की आईडी के आधार पर परिजनो को सूचित किया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव फरीदपुर के एक किसान ने पुलिस को सूचना दी कि कस्बा बबराला के निकट उनके खेत से गुजरने वाले रास्ते के किनारे एक शव पड़ा है। सूचना पर शुक्रवार की दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार व बबराला चौकी प्रभारी सचिन बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से मृतक का एक बैग में जिसमें एक सोने की चैन, रिंग व अन्य कागजात मिले। चेहरे को ईंटों से कुचलने की कोशिश की गई। गले में बेल्ट बंधी मिली। आईडी के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचित किया।
तकरीबन ढाई बजे परिजन मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरा गया। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम भूपसिंह (61) जो बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव नगला नवीपुर खेड़िया के रहने वाला थे। पिछले वर्ष 31 दिसंबर को रेलवे से स्टेशन मास्टर के पद से रिटायर हुए थे। मृतक के बूटे बालकिशन के अनुसार लगभग एक सप्ताह पूर्व बरेली शहर स्थित अपने प्लॉट पर मकान बनवाने के लिए घर से गए हुए थे। वह गुरुवार की शाम को ट्रेन से बरेली से लौट रहे थे।इस संबंध में उनकी फोन से हुई थी लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे और मोबाइल भी बंद हो गया था।