फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गैस की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा गृहिणियों का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रसोई का खर्च संभाल रहीं गृहिणियों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों के बीच अब घरेलू गैस सिलिंडर महंगा होने से परिवारों का मासिक बजट और प्रभावित होगा। नई दरें लागू होने के बाद रसोई का खर्च बढ़ने से खासकर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि पहले से बढ़ी खाद्य सामग्री की कीमतों के बीच गैस पर अतिरिक्त खर्च उठाना आसान नहीं होगा। ऐसे में घरेलू बजट को संतुलित रखना पहले के मुकाबले और चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब उपभोक्ताओं को एक सिलिंडर के लिए 970 रुपये चुकाने होंगे। नई दरें शनिवार रात से प्रभावी हो गई हैं। कीमत बढ़ने के साथ ही जिले के लाखों गैस उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में रसोई गैस महंगी होने से घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

खासकर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए मासिक खर्च का संतुलन बनाना और कठिन हो सकता है। गृहिणियों का कहना है कि रसोई से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी है। अब गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से महीने का खर्च और बढ़ जाएगा। उनका कहना है कि हर बार कीमत बढ़ने का असर सीधे घर की रसोई पर पड़ता है।
.........................................

बोलीं महिलाएं
रसोई गैस के दाम बढ़ने से घर का मासिक बजट प्रभावित होगा। पहले से ही खाने-पीने की चीजों पर खर्च बढ़ा हुआ है, ऐसे में गैस पर अतिरिक्त रकम देना मुश्किल हो रहा है।
अर्चना शर्मा, गृहिणी
.............................

महंगाई लगातार बढ़ रही है और अब गैस सिलिंडर भी महंगा हो गया है। घरेलू खर्चों को संतुलित करना पहले से ज्यादा कठिन हो गया है और बचत करना भी मुश्किल हो रहा है।
वीना वार्ष्णेय, गृहिणी
......................

रसोई से जुड़ी हर चीज महंगी होती जा रही है। गैस सिलिंडर के बढ़े दामों का सबसे ज्यादा असर गृहिणियों पर पड़ता है, क्योंकि उन्हें ही पूरे महीने का खर्च संभालना होता है।
चारुल वार्ष्णेय, गृहिणी
..................................
घरेलू गैस की कीमत बढ़ने से रसोई का खर्च और बढ़ गया है। सीमित आय वाले परिवारों के लिए हर महीने बढ़ते खर्चों के बीच बजट संभालना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन

शशि वार्ष्णेय, गृहिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें