फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सोमवार को बसपा के विधानसभा प्रत्याशी हाजी शकील अहमद कुरैशी के आवास पर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। आगामी विधानसभा चुनावों में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान डा. रणविजय सिंह, रफत उल्ला उर्फ नेता छिददा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एडवोकेट, हसनैन शकील कुरैशी, सुभाष खागी, नरेंद्र सिंह आदि रहे।
वहीं मोहल्ला बरेली सराय स्थित ज्ञानदीप मंदिर में हिंदू जागृति मंच के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अजय कुमार शर्मा, श्याम शरण शर्मा, सुबोध कुमार गुप्ता, रामराज भंडूला, सुबोध कुमार गुप्ता, विकास कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा आलम सराय में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परिनिर्वाण दिवस मनाया। इसमें उन्होंने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन के नगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी, इंद्र प्रताप, पीयूष, हितेश, डा. शक्ति सिंह, नितिन, सुमित, प्रभात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें