फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भीषण गर्मी में पानी को तरस रहे कई वार्डों के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भीषण गर्मी में शहर के ज्यादातर वार्डों में पालिका की पेयजल आपूर्ति चरमरा गई गई है। लोगों को तय समय से कम पानी की सप्लाई मिल रही है। सुबह और शाम के समय सिर्फ एक या दो घंटे पेयजल सप्लाई होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसमें भी लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है। वहीं जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज से भी परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि अब 24 घंटे में सिर्फ दो से ढाई घंटे ही पानी की सप्लाई मिल रही है। जबकि नगर पालिका ने पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये से नई पाइपलाइन डलवाई थी।



शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बीते वर्षों पालिका ने 56 करोड़ रुपये की लागत से पांच ओवरहेड टैंक व 170 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई थी। लेकिन करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की पेयजल व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो सका। आए दिन जगह जगह पाइपलाइन लीकेज होती है, तो लीकेज को ठीक करने के लिए सड़कें खोद दी जाती हैं। बाद में लीकेज ठीक करने के बाद पालिका के कर्मचारी गड्ढे को मिट्टी से भरकर चले जाते हैं। तो वहीं ज्यादातर वार्डों में सुबह और शाम के समय सिर्फ एक या दो घंटे ही पानी की सप्लाई लोगों को मिल रही है।
विज्ञापन

जबकि पालिका के अनुसार पेयजल सप्लाई का समय सुबह छह से नौ बजे और शाम को पांच से आठ बजे का रखा गया है। लेकिन लोगों को सुबह और शाम तय समय से कम ही पानी की सप्लाई मिल रही है। दिन में घरों में लो प्रेशर की वजह से टंकी से बूंद-बूंद कर पानी आ रहा है। जिस कारण लोगों को सरकारी नलों या पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है।
सुबह से लोग पानी आने का इंतजार करते रहते हैं और पानी न आने पर अस्थायी साधनों से पानी की व्यवस्था पूरी करते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तो महिलाओं को हो रही है। जब घर के पुरुष सुबह को अपने-अपने काम पर चले जाते हैं। तो इसके बाद महिलाओं को हैंडपंपों से दिनभर पानी लाने को मजबूर होना पड़ता है।



...................

सुबह तय समय से एक घंटे लेट पानी की सप्लाई होती है। वो कुछ ही समय के लिए लोगों को पानी मिलता है। जबकि गर्मी का मौसम है। ऐसे में सबसे ज्यादा पानी की ही जरूरत लोगों को पड़ती है। पालिका को लोगों का ध्यान रखते हुए पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखनी चाहिए।

तरुण कुमार नीरज, सभासद वार्ड 17



.............

वार्ड के ज्यादातर घरों में सबमर्सिबल से नहीं है। लो प्रेशर के साथ कुछ ही देर के लिए लोगों को पानी की सप्लाई मिल रही है। भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

नवकांत शर्मा, सभासद वार्ड नंबर



...................

बूंद-बूंद कर पानी टंकी से आता है। लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है। उसमें भी सुबह और शाम कुछ ही देर के लिए पानी मिल रहा है।



गोसिया, निवासी मोहल्ला कुरैशियान
..............



सुबह और शाम तीन-तीन घंटे पानी की सप्लाई मिलने का समय पालिका द्वारा तय किया गया है। लेकिन पूरे दिन में पानी की सप्लाई सिर्फ एक या दो घंटे ही हो रही है।

यज्ञदत्त शर्मा, निवासी मोहल्ला खुर्जा गेट

पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लाइनों को चेक कर लीकेज को ठीक किया जा रहा है। ताकि लो प्रेशर की समस्या खत्म हो। बाकि, कभी - कभी बिजली गुल होने से पेयजल सप्लाई पर असर पड़ता है। जिससे कम समय के लिए लोगों को सप्लाई मिल पाती है।
विज्ञापन


अनुज कुमार, जेई जलकर विभाग चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें