फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहमत दलों का चुनाव में विरोध करेंगे ब्राह्मण

Sun, 10 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
रिजर्वेशन
विज्ञापन
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रही अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने ऐलान किया है कि पंद्रह प्रदेशों में आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों से मिलकर स्थानीय स्तर पर अपना प्रतिनिधि भेजने का आग्रह किया जाएगा। जो भी दल अपना नहीं प्रतिनिधि भेजेगा। ब्राह्मण महासभा यूपी के चुनाव में उसका विरोध करेगी।

शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीस अध्यक्ष/कवि माधव मिश्र के नेतृत्व में मुहल्ला सीता रोड, बिसौली गेट, गणेश मंदिर आदि की दुकानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। दुकानदारों से आर्थिक आधार पर आरक्षण के फार्म पर सहमति के बाद ही उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन


कवि माधव मिश्र ने बताया कि माह जून में दिल्ली स्थित महासभा के कार्यालय पर कुछ दिन रुककर राजनीतिक दलों से मिलकर आर्थिक आधार पर आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सभी दलों से 15 प्रदेशों में स्थानीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में भागीदारी को अपना प्रतिनिधि भेजने की बात करेगी।

जो इस बात पर सहमत नहीं होंगे, उनका उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव में ब्राह्मणों के विरोध का सामना करना होगा। 11 अप्रैल को सीता रोड, 12 को बड़ा बाजार व 13 अप्रैल को लायंस कालोनी में अभियान चलाया जाएगा।

अभियान में सुरेश चंद्र शर्मा, राकेश गुप्ता, अतुल शर्मा, शिवओम अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, हरीश दीक्षित, देशवंधु आर्य, राघवेंद्र सिंह, रवींद्र कुमार गुप्ता, विमल गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, अतुल शर्मा, एसके अग्रवाल, दुष्यंत कुमार जौहरी, विवेक चौधीर आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें