फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जामा मस्जिद में घुसने की कोशिश में पांच पर रिपोर्ट

Sun, 22 Dec 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद में घुसने की कोशिश करने वाले मोहल्ला कोटगर्वी निवासी अजय शर्मा समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि उसके अन्य साथियों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

संभल कोतवाली में तैनात दरोगा दीपक राठी ने बताया कि वह कांस्टेबल सचिन कुमार और अंकित कुमार के साथ जामा मस्जिद के गेट पर तैनात थे। इस दौरान नमाजी आ रहे थे। करीब 1:30 बजे मोहल्ला कोटगर्वी निवासी अजय शर्मा और अपने चार-पांच साथियों के साथ समूह बनाकर जामा मस्जिद के पास पहुंचे और सीढि़यों के पास आकर रूक गए। आरोपियों ने धारा 163 का उल्लंघन किया। साथ ही माहौल खराब करने का अंदेशा पैदा किया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी को बीएनएस की धारा 223 (बी) में नामजद करते हुए 4-5 अज्ञात को आरोपी बनाया है। अज्ञात आरोपियों की जांच पड़ताल की जा रही है। जिस समय युवक भगवा गमछा और तिलक लगाकर मस्जिद की सीढ़ियों तक पहुंचा, उस समय मस्जिद में जुमे की नमाज अदा होने का समय था। मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में प्रवेश कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें