फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने के प्रयास में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने के प्रयास में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित महिला का दस महीने पहले दिल्ली निवासी शुऐब के साथ निकाह हुआ था। आरोप है कि निकाह के समय से ही दहेज की मांग की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के दीपासराय निवासी रूशदा कमर का निकाह दिसंबर 2020 में दिल्ली के मयूर विहार निवासी मोहम्मद शुऐब के साथ हुआ था। रिश्ते के समय से ही दहेज की मांग की गई। इसके बाद हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया और निकाह संपन्न हुआ।
आरोप है कि निकाह के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग की जाने लगी। इस बीच रूशदा कमर की मां का भी इंतकाल हो गया, जबकि पिता का पहले ही इंतकाल हो चुका है। मांग पूरी न होने पर महिला को न सिर्फ यातनाएं दी गईं बल्कि उसका शारीरिक शोषण भी किया गया। गर्भ ठहरा तो वह मायके छोड़कर चले गए। फिर एक दिन आए और जान से मारने का प्रयास किया लेकिन कुछ लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहम्मद शुऐब, अब्दुल हसीब, सायरा बेगम, मोहम्मद शारिक, मोहम्मद इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें