फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से भारत में रह रहे श्रीलंका के नागरिक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल के लोधी सराय में फर्जी तरीके से रह रहे श्रीलंका के नागरिक पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट की है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है। नखासा थाने के एसआई सुशील कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज के लिए दी तहरीर में बताया कि अब्दुल कादिर मोहम्मद नजीर की पत्नी ने शिकायती पत्र दिया था कि उसका पति श्रीलंका का रहने वाला है। इसी क्रम में जांच की गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि 1989 में टूरिस्ट वीजा पर मद्रास होते हुए संभल आया था। 1997 में मोहल्ला लोधी सराय निवासी राना परवीन से शादी की और तीन बेटियों का जन्म हुआ। आरोपी की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसके पति ने भारत के कई आईडी प्रूफ बनवा लिए हैं। कई बैंकों में खाते हैं और वोटर लिस्ट में भी नाम है। इन्हीं बिंदुओं की जांच पड़ताल हुई तो मामला सही पाया गया। यह भी प्रकाश में आया कि वीजा वृद्धि 2019 के बाद नहीं कराई गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें