फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के खिलाफ क्लीनिक संचालित करने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। झोलाछाप के क्लीनिकों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। कोतवाली पुलिस ने बिछौली के निवासी डा. जुबैर के खिलाफ अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट जिले के नोडल अधिकारी प्राइवेट प्रैक्टिसनर की तहरीर के आधार पर हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के बिछौली में झोलछाप चिकित्सक के क्लीनिक पर 23 जून को नोडल अधिकारी प्राइवेट प्रैक्टिसनर डा. मनोज चौधरी ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने पंजीकरण संबंधी जरूरी अभिलेख मांगे लेकिन मौके पर संचालक नहीं दिखा सका। जिसके बाद तीन दिन का समय दिया गया लेकिन फिर भी नहीं दिखा पाए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने झोलाछाप डा. जुबैर निवासी बिछौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। नोडल अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि क्लीनिक अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। अभिलेख मांगे थे लेकिन वह दिखा नहीं सके। इसी क्रम में कार्रवाई की गई है। बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें