सरायतरीन (संभल)। गांव करनपुर कायस्थ निवासी मिनी बैं संचालक विनोद से लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार की शाम घर लौटते समय गांव से करीब डेढ़ किमी पहले बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 2.40 लाख रुपये भरा बैग, दो लैपटॉप व अन्य सामान लूट लिया था। पुलिस ने बदमाशों की बरामद कर नंबर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव करनपुर कायस्थ निवासी विनोद गांव सौंधन में मिनी बैंक संचालन करते हैं। मंगलवार की शाम अपने चचेरे भाई संजीव कुमार व दोस्त शेर सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ही राह चलते बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटपाट कर ली। पीड़ित ने लूट की सूचना गांव में दी तो परिजन व अन्य लोग बदमाशों की तलाश में लग गए। बदमाशों की बाइक, जूते ग्रामीणों को मिले लेकिन बदमाश रात का फायदा उठाकर भाग गए।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की तो दोनों लैपटॉप भी मिल गए हैं।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश में लगी है। गांव सौंधन में मिनी बैंक संचालक की बाइक का पीछा करते हुए बदमाश कैद हुए हैं।