फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में चोरी करने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। डिग्री कालेज में सोमवार की रात चोरी कर रहे चार आरोपियों को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया था। कालेज के चौकीदार की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से मिले ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी में बिलारी रोड स्थित सादात डिग्री कालेज में सोमवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली साथ आए चार आरोपी भीड़ ने पकड़ लिए थे। आरोपियों ने स्वीकार किया था कि उन्होंने सोमवार की शाम को कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी की थी। रात को सामान चोरी करने के लिए आए थे।
चौकीदार की सूचना पर पहुंचे कालेज प्रबंधक व अन्य लोगों ने चोरी करते समय पकड़ लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को थाने ले गई। कालेज के चौकीदार उरुज की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। हजरतनगर गढ़ी थाने के इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संभल के रूकनुद्दीन सराय निवासी हसीब, शाने आलम, वसीम और शान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें