फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वसूली को गई टीम के साथ अभद्रता के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 03:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहजोई। केसीसी की आरसी कटने के बाद वसूली को गई राजस्व विभाग की टीम के साथ अभद्रता के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।चंदौसी तहसील के संग्रह अमीन शिवकुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि बृहस्पतिवार को वह टीम के साथ विकासखंड के गांव कमालपुर में केसीसी की आरसी जारी होने के बाद वसूली को गया हुआ था। ग्रामीण से वसूली की बात की गई, तो ग्रामीण समेत उसकी पत्नी व बेटी ने उसके साथ अभद्रता की और वाहन का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र पंवार के मुताबिक अमीन की तहरीर पर गांव कमालपुर निवासी आरोपी गोविंद समेत उसकी पत्नी व बेटी के खिलाफ राजस्व विभाग की टीम से अभद्रता समेत सरकारी काम में बाधा डालने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें