संभल। दो वर्ष पहले परिवार से बिछड़ी 9 वर्षीय बालिका को जिले की बाल कल्याण समिति ने परिवार से मिलाया है। समिति की सदस्य नूतन चौधरी ने बताया कि कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डारनी निवासी 9 वर्षीय बालिका अपने परिवार से बिछड़कर बिहार के किशनगंज जिले में पहुंच गई थी। बाल कल्याण समिति के प्रयास से बालिका अपने परिवार से मिल सकी है। बालिका के मिलने पर परिजनों में खुशी छाई है। इस दौरान नीलम राय, गौरव शर्मा, गौरव गुप्ता व सुयोग्य कुमार आदि मौजूद रहे।