फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: न्यायालय परिसर में हुई मारपीट में दोनों पक्षाें के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता व वादकारियों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, गाली गलौज का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता साफिया कदीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पत्रावली की सुनवाई के लिए न्यायालय कक्ष में जा रही थी। तभी अबाना, रूबी, हुमा,आजिम ने उसे पकड़ लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर आए उसके भाई ने उसे आरोपियों से बचाया। पुलिस ने साफिया कदीर की तहरीर पर आरोपी अबाना, रूबी, हुमा,आजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही दूसरे पक्ष की अबाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी देवरानी, जेठानी, व जेठानी के लड़के साथ न्यायालय में तारीख पर गई थी। जैसे ही वह न्यायालय कक्ष से बाहर आई, तभी साफिया कदीर, उसके भाई नावेद ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनका मोबाइल भी कही गिर गया है। पुलिस ने बाद में मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अबाना फैजल की तहरीर पर आरोपी साफिया कदीर, उसके भाई नावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें