थाना क्षेत्र के गांव कल्हा में सोमवार को पेड़ के सहारे फंदे पर लटके मिले युवक के शव के मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या करने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या करने की वजह प्रेम प्रसंग की रंजिश बताई जा रही है।
गांव कलहा में सोमवार को पेड़ के सहारे फंदे पर रूप किशोर (20) का शव लटका मिला था। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया था। जबकि मृतक युवक के पैर जमीन से छू रहे थे। गले में अंगोछा बंधा था। मंगलवार को मृतक के भाई वीरपाल ने गांव के पप्पू, जगपाल उर्फ बूंदे, धर्मेंद्र व आशीष कुमार के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।