फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आईटीआई में प्रवेश के लिए छात्राओं को राहत, आवेदन शुल्क 100 रुपये किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए शैक्षणिक सत्र में आईटीआई में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को आवेदन शुल्क में विशेष राहत दी गई है। अब सभी वर्गों की छात्राओं को प्रवेश आवेदन के लिए केवल 100 रुपये शुल्क देना होगा। इससे छात्राओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना आसान होगा और उनकी भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आईटीआई में वर्ष 2026-27 प्रवेश सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। पहले सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना पड़ता था।
अब राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी वर्गों की छात्राओं के लिए आवेदन शुल्क घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ना और तकनीकी शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। जिले के राजकीय और निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होने की संभावना है। हालांकि, आवेदन तिथियों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
राजकीय आईटीआई चंदौसी के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस बार सभी वर्गों की छात्राओं को आवेदन शुल्क में विशेष छूट दी गई है और उनके लिए शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें