फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्रीरामलीला मंचन सहित कई आयोजनों को लेकर आमंत्रण पत्रिका का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका प्रांगण सहित मोहल्ला कोट पूर्वी में रामलीला मैदान और तीर्थ कुरुक्षेत्र पर 21 सितंबर से पांच अक्टूबर तक होने वाले मंचन, शोभायात्रा आदि को लेकर आमंत्रण पत्रिका का विमोचन शंकर कॉलेज चौराहे पर स्थित श्रीराम दरबार में विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। बाल योगी दीनानाथ के सानिध्य में आचार्य शोभित शास्त्री ने विमोचन संपन्न कराया। श्रीरामलीला मंचन के लिए गठित श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल और प्रबंधक वैभव गुप्ता की मौजूदगी में पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक मानस हाल में हुई। वक्ताओं ने कहा कि श्रीरामलीला का उद्घाटन एवं लीला मंचन का शुभारंभ 21 सितंबर को होगा। 26 को श्रीराम बरात शोभायात्रा, 27 को श्रीराम वनवास यात्रा, दो अक्टूबर को श्रीराम भरत मिलाप शोभायात्रा, पांच को श्रीराम के राज्यभिषेक के बाद राजगद्दी और पुरस्कार वितरण के साथ श्रीराम लीला का समापन होगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने कहा कि इस बार भव्य वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था, मंचन के लिए विशेष कलाकारों की व्यवस्था विचाराधीन है। इस दौरान नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, शोभित गुप्ता, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ.यूसी सक्सेना, अशोक गर्ग, परीक्षित मोंगिया, चौधरी हरेंद्र सिंह, राजेश सिंघल, संजय सांख्यधर, अरविंद अरोरा आदि रहे। संचालन पूरन सिंह त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें