चंदौसी(संभल)। शनिवार की आधी रात से बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला रविवार को भी दिन भर रुक-रुक कर चलता रहा। इससे लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। वहीं देर शाम से तेज बारिश के साथ बूंदाबांदी से गणेश मेले में रौनक कम हो गई। मेले की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। रात साढ़े नौ बजे करीब बूंदाबांदी थमने के बाद इक्का दुक्का लोग मेले में पहुंचते रहे। हालांकि भीड़ भाड़ देखने को नहीं मिली। वहीं भीड़ नहीं होने की वजह से अधिकांश झूले बंद रहे। इक्का दुक्का झूले और बच्चों के झूले ही चले। वह भी खाली चलते रहे। बारिश में मेले की सड़कें और झूले गीले होने की वजह से जो लोग मेले में पहुंचे भी थे वह झूला झूलने से परहेज करते दिखे। बच्चों के झूलों पर ही कुछ भीड़ देखने को मिली।
-
गणेश मेले में जलवा बिखरेंगी महक-परी
मेला गणेश चौथ में भूपाल रंगमंच पर तीन सितंबर को ऑडियो लिप्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें यू ट्यूबर महक-परी के साथ निशा और आलम, हिना तहलका मचाने आ रहे रहीं। यू ट्यूबर महक-परी पिछले दिनों अखबारों की सुर्खियों में रही थीं। ये जानकारी देते हुए सर्वेश चीनी ने बताया कि प्रतियोगिता में चंदौसी, बहजोई, संभल, इस्लामनगर आदि की 20 जोड़ियां प्रतिभाग करेंगी। संवाद