फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, शिकायत पर आरोपी के पिता ने की दुष्कर्म की कोशिश, आहत किशोरी ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक दुष्कर्म करता रहा। जब किशोरी ने शादी करने की बात कही तो स्पष्ट इनकार कर दिया। इससे आहत किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने किशोरी का उपचार मुरादाबाद के निजी चिकित्सक के यहां कराया। अस्पताल से लौटने के बाद बुधवार को किशोरी के परिजनों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि गांव के ही युवक ने सात माह पूर्व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक के दोस्त ने किशोरी की वीडियो भी बना ली। किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने युवक से शादी करने की बात कही तो स्पष्ट इनकार कर दिया। दस फरवरी को किशोरी शिकायत करने युवक के घर पहुंची तो वहां आरोपी के पिता ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी के शोर-शराबा करने पर उसे डरा-धमकाकर भगा दिया। इससे आहत किशोरी ने घर पहुंचकर दस फरवरी को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किशोरी को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद 12 फरवरी को परिजन किशोरी को घर ले आए।
परिजनों ने किशोरी से जहरीला पदार्थ खाने की बात पूछी तो किशोरी ने पूरी बात की जानकारी दी। बुधवार को परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें