फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू और टमाटर के दाम धड़ाम, नहीं मिल रहे खरीदार

Sat, 26 May 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
potato
विज्ञापन
उपभोक्ता को भले ही टमाटर दस रुपये प्रति किलोग्राम में नसीब हो रहा हो पर मंडी में टमाटर की बड़ी बेकदरी हो रही है। टमाटर  मंडी में इतना अधिक आ रहा है, उससे आधा भी नहीं बिक पा रहा है। बिक्री से बचे हुए टमाटर को या तो फेंका जा रहा है या फिर पशुओं को खिलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


मंडी में शुक्रवार को टमाटर का भाव एक रुपये प्रति किलोग्राम  हो गया था। हैरत की बात तो यह थी कि इस कीमत पर भी कोई खरीदार नहीं था। कारोबारियों और किसानों ने बताया कि आमतौर पर बारिश होनेे  और बीमारी लगने से टमाटर की आधी फसल प्रति वर्ष मारी जाती थी। खपत के मुकाबले उपज थोड़ी सी कम ही रह जाती थी। इसलिए टमाटर का भाव बना रहता था लेकिन इस बार फसल पर्याप्त है और खपत नहीं है। अधिक उत्पादन को खपाने की गुंजाइश नहीं है।

इसलिए टमाटर सड़ रहा है और फेंका जा रहा है। वहीं आलू के दाम में अचानक मंदी आ गई है।  फायदे की उम्मीद में आलू रोक कर चल रहे किसानों को झटका लगा है। हालांकि आलू की पिछले वर्ष की तरह बेकदरी नहीं है पर आलू के दाम बड़ी तेजी के साथ टूटे हैं। एक महीने पहले जो चिप्सोना आलू 1800 रुपये प्रति क्विंटल हो गया था। वह आलू अब 1350 रुपये  प्रति क्विंटल के दाम पर पहुंच गया है। पुखराज 15 दिन में 1,300 से घटकर 1,100 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
विज्ञापन


वहीं आलू की 3797 प्रजाति 1300 रुपये प्रति क्विंटल घटकर 1200-1225 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। वहीं, मंडी में एक दिन में 30 टन टमाटर आ रहा है, लेकिन बिक्री 15-20 टन की हो पा रही है। इसके चलते 10 टन  से अधिक टमाटर फेंका जा रहा है क्योंकि टमाटर रखने में भी कोई फायदा नहीं है। आढ़तियों का कहना है कि एक रुपये प्रति किलोग्राम में भी टमाटर का खरीदार नहीं है।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें