फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट्स शॉप आग से राख

Sat, 04 Jun 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चंदौसी के संभल गेट स्थित रेडीमेड वस्त्रों की दुकान में लगी आग के दौरान मौके पर मौजूद लोग। जले रेडीमेड कपड़े। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के रामस्वरूप रोड पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में गुरुवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सुबह जब लोग दुकान खोलने पहुंचे तब धुआं निकलता देख कर जानकारी हुई। दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब नौ लाख का गारमेंट्स जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली के गांव जारई निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र हरद्वारी लाल की यहां रामस्वरूप रोड पर वंदना रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से दुकान है। जितेंद्र गुरुवार की रात दुकान बंद कर गांव चला गया। रात में किसी समय दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

रात में किसी को आग लगने की भनक नहीं लगी। सुबह साढ़े छह बजे दुकान के पीछे रह रहे गौरव ने दुकान से धुआं निकलता देखा तो उसने तत्काल इसकी जानकारी जितेंद्र को दी। कुछ ही समय में जितेंद्र दुकान पर आ गया। इस दौरान दमकल को भी सूचना दे दी गई।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट में दमकल की गाड़ियां वहां आ गई। तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे पर आग पर काबू पाया। लेकिन दुकान से कुछ बचाया नहीं जा सका। सब कुछ जलकर राख हो गया। दुकान में रखा गारमेंट्स, फर्नीचर आदि सब जल चुका था।
विज्ञापन


इस दौरान वहां खासी भीड़ लग गई। दुकान स्वामी जितेंद्र ने बताया कि आग लगने से करीब नौ लाख का माल जल कर राख हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें