फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नारद मोह के मंचन के साथ रामलीला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां(संभल)। कस्बा गवां में श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हो गया। विधिवत गणेश पूजन और नारद मोह के मंचन के साथ इसकी शुरुआत हुई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच गणपति वंदना की गई। पंडाल में सजे-धजे मंच पर जब नारद मोह का प्रसंग प्रस्तुत किया गया तो उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर देखते रह गए। कलाकारों ने अपनी दमदार संवाद अदायगी और भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर दंडी स्वामी ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को धर्म, नीति, कर्तव्य और मर्यादा का संदेश देने का माध्यम भी है।
विज्ञापन

नारद मोह की लीला का मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कथा में भगवान विष्णु और नारद मुनि के संवादों को कलाकारों ने बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। दर्शक जगह-जगह तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। आयोजन स्थल पर रामचरितमानस और भजनों की गूंज ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इस दौरान चंद्रपाल सैनी, अमरीश गुप्ता, उमेश कुशवाहा, सोनू, टीटू, रतन, डॉ. टीटू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें