श्री बाला जी महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। संभल में भक्तों ने 51 किलोग्राम का केक काटा। साथ में 56 भोग लगाए गए। हयातनगर में शोभायात्रा निकाली गई।
संभल में बाला जी जयंती पर आयोजित जागरण में गणेश तथा सरस्वती वंदना अतुल अग्रवाल ने की।
बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया बाद में प्रसाद का वितरण किया। इसमें गुनगुन, कन्हैया, अभिनव, यश, आयुष, रोजी, पूनम रजनी, मंजू आदि रहे। संभल के ही हल्लूसराय के मंदिर भक्तों ने कीर्तन किया। रात्रि में देवी जागरण हुआ और सुबह भंडारा हुआ।
हयातनगर में भी बाला जी महाराज की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। नवयुवक मंडल हयातनगर के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पंचमुखी हनुमान, राधा कृष्ण नृत्य, काली तांडव, शंकर पार्वती आदि की झांकियां निकाली गईं।
शोभायात्रा पुरानी पुलिस चौकी से शुरू होकर चामुंडा मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हो गई। इसमें दीपक गुप्ता, विपिन कुमार, अंकुर बजाज, दिवाकर गुप्ता, परशुराम, नीरज आर्य, मिथुन गुप्ता आदि रहे।