फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: यातायात नियमों की जागरूकता के लिए निकाली रैली

Sat, 11 Jan 2025 05:34 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल में जागरूकता रैली निकालते पीडब्ल्यूडी के कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संभल। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत पीडब्ल्यूडी ने यातायात नियमों की जागरूकता के लिए रैली निकाली। पीडब्ल्यूडी कार्यालय से रैली शुरू हुई, जो चंदौसी चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सभी से यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

एक्सईएन सुनील प्रकाश ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। चालक अनिवार्य रूप से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। साथ ही पैदल राहगीरों को भी आवागमन के दौरान सजग रहकर सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान सहायक अभियंता दीक्षा सिंह, विवेक कुमार बंसल, संतोष कुमार सिंह, प्रेमचंद, अवर अभियंता अवनीशकांत, दयाराम सिंह, सरफराज अहमद, शिवराज सिंह, अलीताब, अर्शी महताब, नवीन वर्मा आदि रहे।

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें