फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू असली ने किसानों की मांग को लेकर जलाई गन्ने की होली

Sat, 11 Jan 2025 05:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
धनारी के गांव भागनगर में केंद्र सरकार का पूतला फूंकते भाकियू असली अराजनैतिक के पदाधिकारी - फोटो : स्त्रोत- संगठन
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कई स्थानों पर गन्ने की होली जलाई। इसके साथ केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। कहा गया कि 45 दिन से आमरण अनशन पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल बैठे हैं। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि किसानों की एमएसपी गारंटी, कर्जमाफी, बिजली बिल 2023 वापस लेने आदि मांगें हैं, जिन्हें सरकार पूरा नहीं कर रही है। बताया कि संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गांव अझरा, खिरनी, नारंगपुर, लदनपुर, खनुपुरा, सिहावली, मूसापुर आदि गांवों में पुतला जलाया गया है। बताया कि यदि सरकार अब भी नहीं मांगों को मानती है तो यूपी में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर, युवा जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में किसानों ने गांव भदरौला, भड़वाड़ा, महराना, बड़ाताजुद्दीन, हरिपुरा मिलक आदि गांवों में प्रदर्शन करके सरकार से किसानों की मांगें मानने की मांग की। गांव किरारी में स्थित बिजली घर के सामने पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता जयवीर सिंह यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा वादा खिलाफी की गई है। जिसके विरोध में प्रदर्शन करके मांग उठाई जा रही है। इस दौरान सत्येंद्र यादव, ओमप्रकाश राणा, मोहर सिंह, हरज्ञान सिंह, सौरभ कुमार, तोताराम आदि रहे।

फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद बोरी में बंद कछुएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें