चंदौसी। बार एसोसिएशन चंदौसी की एक सभा मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर में दोपहर तीन बजे आयोजित की गई। इसमें चंदौसी न्यायालयों में रक्षाबंधन का अवकाश बुधवार को घोषित किया गया था लेकिन रक्षाबंधन का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है।
इस कारण एक प्रस्ताव सोमवार को जनपद न्यायाधीश के समक्ष रखा गया। इसमें 30 अगस्त के अवकाश के स्थान पर 31 अगस्त का अवकाश करने की मांग की गई थी। जिसको जनपद न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया। अब रक्षाबंधन का अवकाश बृहस्पतिवार को रहेगा।
इसी के साथ 30 अगस्त को पूर्व में अवकाश घोषित होने के कारण न्यायालय में पत्रावलियां भी बहुत कम लगी है। इस कारण 30 अगस्त को चंदौसी बार के अधिवक्तागण अर्जेंट कार्यों को छोड़कर शेष न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
सभा की अध्यक्षता राजेश कुमार यादव एडवोकेट तथा संचालन नितिन कुमार सिंह द्वारा किया गया। सभा में सुशील कुमार गुप्ता, विशाल भारद्वाज, नितिन प्रताप सिंह, अमित त्यागी, प्रेम नारायण गुप्ता, मोहम्मद नजर कुरेशी, अखिलेश कुमार शर्मा, सुशील कुमार सिंह, तीर्थराज यादव, कमर अलीखां, मोहम्मद राहत अली आदि उपस्थित रहे।