संभल। श्रम विभाग के अधिकारियों ने नगर में शंकर चौराहे और यशोदा मार्केट में छापेमारी करके तीन दुकानों से चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। बाल श्रमिक को रखने वाले दुकान स्वामियों को पहले नोटिस जारी किए जाएंगे, बाद में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई होगी।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुज वर्मा ने बताया कि मंगलवार को शंकर चौराहे के निकट तीन दुकानों पर छापेमारी की। इसके बाद यशोदा मार्केट में छापेमारी की गई। तीन दुकानों पर चार बाल श्रमिक कार्य करते मिले। जिन्हें मुक्त कराया गया है।
उन्होंने बताया कि सेवायोजक प्रतिष्ठान, दुकान, वाणिज्यिक अधिष्ठान, ढाबा एवं कारखाना संचालक प्रतिष्ठान मेें बाल श्रमिकों से कार्य नहीं कराएं। अन्यथा बाल मजदूरी कराने वालों के खिलाफ बाल एवं किशोर (श्रम प्रतितेष एवं विनियम) अधिनियम 2016 के तहत सेवायोजक पर कार्रवाई की जाएगी।