फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा और सचिव जितेंद्र पाल सिंह निक्की बने

Thu, 05 Nov 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी का चुनाव बुधवार को जिला न्यायालय परिसर स्थित अजीत सिंह मेमोरियल बार रूम में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कुल पांच पदों पर चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद राजीव कुमार शर्मा और सचिव पद पर जितेंद्र पाल सिंह निक्की विजयी रहे। समर्थकों ने ढोल नगाड़ों पर थिरकते हुए फूल मालाओं से विजेता प्रत्याशियों का भव्य स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन




चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी का वार्षिक चुनाव 2026-27 बुधवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता, सदस्य शकील अहमद वारसी, मो. सगीर सैफी, राज बहादुर, लोकेंद्र शर्मा की देखरेख में बार रूम में संपन्न हुआ। इस दौरान पर्यवेक्षक अफसर अली एडवोकेट पूर्व संयुक्त सचिव जिला अधिवक्ता संघ खीरी निगरानी बनाए रहे। सुबह नौ बजे से चार बजे तक मतदान चला। सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई। शाम तक लाइन टूटी नहीं। एक के बाद एक मतदाता मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद मतगणना की गई। जो रात साढ़े आठ बजे तक चली। चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कुल 1198 वोट में से 1093 वोट पड़े। अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार शर्मा ने 791 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी नवनीत सिंह यादव को 504 वोटों से हरा कर भारी मतों से जीत हासिल की। इसी क्रम में सचिव पद पर जितेंद्र पाल सिंह निक्की को 562 वोट पाकर जीत दर्ज की। जबकि प्रतिद्वंद्वी मनोज वार्ष्णेय को 431, बीएल सागर को 51, दयासिंधु 40 वोट मिले। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मो. सलीम ने 593 वोट पाकर जीत हासिल की। जबकि प्रतिद्वंद्वी प्रेमनारायण गुप्ता को 479 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर पूनम रानी दुबे ने 621 वोट पाकर जीत दर्ज की। जबकि प्रतिद्वंद्वी नीलम वार्ष्णेय को 472 वोट मिले। सह सचिव के दो पद के लिए रामवीर ने 405 व सुभाष चंद्र ने 670 वोट पाकर जीत हासिल की। जबकि प्रतिद्वंद्वी रजत कुमार राणा को 283 वोट मिले। चेयरमैन ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 12 वोट, सचिव पद पर 9 वोट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 21 वोट, सहसचिव पद पर 12 वोट निरस्त हुए।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि सदस्य गवर्निंग काउंसिल (कनिष्ठ खण्ड) में छह पदों के लिए पीयूष कुमार, अनुराग सिंह, नौमान अली, इंद्रपाल सिंह व महिला आरक्षित सबा मुजफ्फर व रूही नाज, सदस्य गवर्निंग काउंसिल (वरिष्ठ खण्ड) के 6 पदों हेतु सुरजीत सिंह यादव, निजामुद्दीन, शमीम अहमद, मो. गुलनवाज व महिला आरक्षित कुमकुम रानी व नीलम, उपाध्यक्ष (कनिष्ठ खण्ड) हेतु दो पदों पर शुभम प्रताप सक्सेना व महिला आरक्षित कविता चौहान, उपाध्यक्ष (वरिष्ठ खण्ड) दो पदों पर नूरनवाज खान व प्रवीण गुप्ता तथा सहसचिव एक पद महिला आरक्षित पद होने पर मंजू रानी को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें