संभल। बहजोई मार्ग स्थित एक पैलेस में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक हुई। इसमें प्रधानों व सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकरण से पहले उप निदेशक पंचायती राज से अनुमति का प्रावधान किया जाए।
बताया कि बिना शपथ पत्र के जांच न कराए जाने व झूठी शिकायत मिलने पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। बताया कि पंचायतों में प्रयोग होने वाली निर्माण सामग्री आदि का मूल्य बाजार दर से भी कम है।
उसे बाजार दर के अनुरूप किए जाने, आवेदन करने पर प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने में प्राथमिकता दिए जाने, डीएम व एसपी की अध्यक्षता में पंचायत दिवस मनाए जाने आदि की मांग उठाई है। इस दौरान जितेंद्र चौधरी, मारूफ हुसैन, शाहिद अली, कासिम अली, रामकुमार, नदीम अख्तर, नईम, सुनीता चंद्रा, नौशाद, भगवान दास, जावेद आदि मौजूद रहे।