फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल के हातिम सराय रेलवे लाइन के विस्तारीकरण की मांग उठाई, विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मानव विकास सेवा समिति और जिला संघर्ष समिति की ओर से सोमवार की शाम हातिम सराय रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया गया। मांग की है कि रेलवे लाइन विस्तारीकरण किया जाए। जिससे संभल के आम लोगों के साथ ही व्यापारियों को राहत मिल सके। कहा कि केंद्र सरकार ने 508 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया है।
विज्ञापन

संभल के हातिम सराय रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा है। रेलवे लाइन विस्तारीकरण की लगातार मांग की जा रही है। गजरौला लाइन से जोड़ने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी सरकार सुनवाई करने को तैयार नहीं है। जबकि संभल एहतिहासिक नगर है और हस्तशिल्प और मेंथा का बड़ा कारोबार है। व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। गजरौला से रेलवे लाइन जोड़ने से बड़ी राहत मिलेगी।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार संभल की जनता की मांग को अनदेखा कर रही है। इससे लोग मायूस हैं। इस दौरान डा. मोहम्मद नाजिम, सफदर अली, नवाब साद, आदिल, रेखा वर्मा, मोहसिन अली, यासीन अंसारी, शानू, कमांडर अली, महावीर यादव, रविराज चाहल, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें