फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कहीं सुबह तो कहीं शाम को बारिश, जुनावई में पड़े ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एक सप्ताह से लगातार किसी न किसी समय बूंदाबांदी और आंधी आने का क्रम चल रहा है। रविवार को बहजोई क्षेत्र के ग्राम भवन, परतापुर व किसौली, अतरासी, राजपुर में हल्की बूंदाबांदी के साथ ही ओलों की बरसात हुई थी और बुधवार को जुनावई क्षेत्र में पड़े ओलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

तेज हवा के साथ ही मंगलवार की शाम को भी हल्की बरसात होने से ठंड का अहसास होने लगा। जहां कूलर और एसी चल रहे थे, वहां अधिकांश घरों और प्रतिष्ठानों में शाम के बाद पंखे भी बंद करने पड़े। बुधवार को भोर से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई और करीब दस बजे तेज बरसात होने लगी। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से राहत मिली। बरसात और ओले पड़ने खेतों में खड़ी और कटी हुई पड़ी गेहूं की फसल को लेकर किसानों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
जुनावई क्षेत्र में शाम पांच बजे बरसात के साथ ही ओलावृष्टि होने से गेहूं खड़ी फसल के साथ ही कटी फसल में काफी नुकसान की संभावना है। प्रतिदिन बारिश पड़ने से गेहूं फसल की कटाई भी प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि बुधवार की शाम बीस मिनट तक ओलावृष्टि होने से खड़ी एवं खेतों कटी पड़ी फसल में काफी नुकसान हुआ है। इस संबंध में मेढ़ोली गांव के अतर सिंह, रोहिदास, रक्षपाल एवं भुवनेश यादव ने बताया कि बरसात के साथ ओलावृष्टि से खड़ी फसल में गेहूं का दाना झड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें