चंदौसी के घटलेश्वर गेट पर गरीबों के लिए बना रैन बसेरा।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के घटलेश्वर गेट में गरीब व असहाय को बना रैन बसेरा चार माह बाद भी शुरु नहीं हो सका। 69 बिस्तर का यह रैन बसेरा नगर विकास विभाग द्वारा 159.18 लाख रुपये से बनवाया गया है। रैन बसेरे में ठहरने के लिए सभी सुविधाएं भी हैं, इसके बावजूद सर्दी खत्म होने को आई लेकिन यह उद्घाटन की बाट जोह रहा है।
शहर में गरीब असहाय को ठंड व बारिश से बचने के लिए एक मात्र रैन बसेरा माल गोदाम रोड पर था, जो शहर के हिसाब से नाकाफी था। शासन ने दूसरे रैन बसेरे के लिए कवायद शुरु की। नगर पालिका परिषद ने दूसरे रैन बसेरे के लिए घटलेश्वर गेट में जमीन उपलब्ध करा दी। शहरी बेघरों के लिए आश्रय योजना के अंतर्गत सेल्टर होम का निर्माण अक्तूबर-2015 में शुरु हुआ था। इसका निर्माण एसडीएस उप्र. जल निगम के द्वारा कराया गया। 159.18 लाख रुपये से रैन बसेरा अगस्त 2017 बनकर तैयार हो गया। इसमे तीन हाल के अलावा 10 कमरे बने हुए है।
पंखे, बिजली व गर्म कपडे आदि के साथ विस्तर लगे हुए है। सारी तैयारियों के बाद भी सर्दी इसका उपयोग नहीं हो सका। माना जा रहा इसका उदघाटन किसी जनप्रतिनिधि द्वारा कराया जाएगा। जिसकी बाट महीनों से रन बसेरा जोह रहा है। नगर पालिका ने इसका प्रचार प्रसार भी नहीं किया है। इसलिए शहर के लोग ही इससे है। हालांकि नगर पालिका प्रचार प्रसार का दावा कर रही है।