असमोली में लगे बूढ़े बाबा के मेले में एंटी रोमियो दल ने अभियान चलाया। दल ने मीना बाजार में छेड़खानी करने वालों को सबक सिखाया। तीन युवकों को पकड़ा। इन्हें थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके युवकों का चालान कर दिया।
बूढ़े बाबा के मेले में रोजाना सैकड़ों श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को भी सुबह से ही श्रद्घालुओं ने पहुंचकर पवित्र जलाशय में डुबकी लगाई और फिर प्रसाद चढ़ाया। इस बीच एंटी रोमियो दल की प्रभारी संतोष विश्नोई टीम के साथ मेले में पहुंच गईं। दल ने भीड़भाड़ वाले मीना बाजार में मनचलों की धरपकड़ के लिए अभियान चला दिया।
युवतियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन युवकों को पकड़ा। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। इस बीच हरकतें करने वाले दूसरे मनचले युवक खिसक लिए। काफी देर तक मेले में रुकने क े बाद एंटी रोमियो दल पकड़े गए तीनों युवकों को लेकर थाने पहुंचा। युवकों को सौंप को दिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनोखेलाल गंगवार ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ 294 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का चालान कर दिया गया।